उत्तर प्रदेशराज्य

UP की 18 खाप का किसानों को समर्थन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। इस आंदोलन को अब उत्तर प्रदेश की 18 खाप पंचायतों ने भी समर्थन दिया है। इसका ऐलान मुजफ्फरनगर में खापों की पंचायत में लिया गया। ये खापें आज दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर महापंचायत करेंगी। महापंचायत को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट है।

                       यह फोटो मुजफ्फरनगर की है। खाप पंचायतें दिल्ली बॉर्डर के लिए निकल पड़ी हैं।

बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा, ”अब तक दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र परेड दिवस में नकली झांकियां निकाली जाती थीं, लेकिन इस बार किसानों की असली झांकियां भी परेड में शामिल होगी। अगर सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तो आने वाले चुनाव में BJP को बड़ा नुकसान होगा।

84 खाप चौधरियों की पंचायत में दिल्ली घेरने का निर्णय

मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में हुई 84 खाप चौधरियों की पंचायत में दिल्ली घेरने का निर्णय लिया गया है। बालियान खाप के चौधरी चौधरी नरेश टिकैत और लाठियां खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह लोटन के नेतृत्व में आज किसानों की राजधानी सिसौली से खाप चौधरियों का एक बड़ा जत्था दिल्ली के लिए निकल पड़ा है।

खाप क्या है?

एक ही गोत्र के कई गांव के लोगों को मिलाकर खाप बनती है। हर खाप का एक चौधरी यानी अध्यक्ष होता है, जिसे खाप का फैसला लेने का अधिकार होता है।

Related Articles

Back to top button