उत्तर प्रदेशराज्य

गुरु-शिष्य का रिश्ता करा तार तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गुरु-शिष्य के रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां जहानाबाद थाना क्षेत्र में सुबह कोचिंग पढ़ने गई छह साल की बच्ची के साथ उसके टीचर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वह कक्षा दो की छात्रा है। बालिका की हालत नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने गई छह साल की बच्ची के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की एक बच्ची अपनी सहेली के साथ गांव के ही धर्मेंद्र मौर्या नाम के टीचर के यहां कोचिंग पढ़ने गई थी। इस दौरान टीचर ने एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की तो वह बहाने से अपने घर लौट आई। लेकिन धर्मेंद्र ने दूसरी बच्ची को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए अपने घर आई तब लोगों को वारदात की जानकारी हुई। लेकिन आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

एसपी बोले- आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई

पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश ने बताया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली थी, तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button