उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में यमुना नदी के किनारे बनने जा रहा है नया मार्ग

स्वतंत्रदेश,लखनऊमथुरा के वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी के किनारे 17 किलोमीटर लंबे नेचर वाक पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा। मथुरा विजन-2030 के तहत दो मीटर चौड़े इस पाथ-वे के निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण व वन एवं वन्य जीव विभाग के सहयोग से किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से पाथ वे निर्माण की तैयारियों की जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि इस नेचर पाथ वे पर वन विभाग वृंदावन से गोकुल के बीच प्राकृतिक सौंदर्य को और निखारेगा।

पाथ-वे के दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएगें, जिससे पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ जैव-विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। पाथ वे के दोनों तरफ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जाली लगाई जाएंगी। साथ ही लाइट्स और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Back to top button