उत्तर प्रदेशराज्य

टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी और प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य जिलों में अप्रैल आने से पहले ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में पारा लगातार ऊपर जा रहा है। सोमवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

28 मार्च को रहा राज्य का सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग ने 31 मार्च तक लू और धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। अगले 10 दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। पारा 41 डिग्री पार पहुंचने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button