उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के कृष्णा नगर में 45 मिनट खड़ी रही मेट्रो

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :ट्राफिक के दौरान शहर में रोजाना यात्रियों को उनकी मंजिल समय से पहुंचाने वाली लखनऊ मेट्रो सोमवार रात खुद फंस गई। मेट्रो करीब 40 मिनट तक कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन पर ही खड़ी रही। कुछ मिनट इंतजार करते हुए विधायक डॉक्टर डीजे गोंडिन सहित कई यात्री फंसे रहे। विधायक ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

यात्री हुए परेशान विधायक ने दर्ज की शिकायत। विधायक बोले पहली बार फ्लाइट से सीधे मेट्रो में बैठे। कृष्णनागर में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट के लिए पांच मेट्रो निकल गई और वापस आ गई।

दरअसल, एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया दोनों ओर से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलती है। सोमवार रात चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से रात 10: 05 बजे आखिरी मेट्रो रवाना हुई थी। यह मेट्रो अमौसी और ट्रांसपोर्टनगर होते हुए रात 10:10 बजे कृष्णानगर पहुंची। करीब तीन किलोमीटर की दूरी पांच मिनट में तय करने के बाद जब मेट्रो के चलने का समय हुआ तो सिगनल हरे नही हुए। करीब पांच से 10 मिनट बीत जाने के बाद यात्री भी परेशान होने लगे। मेट्रो के गेट भी बंद नहीं हुए तो मच्छर भीतर तक आ गए। यात्री मेट्रो से उतरकर सुरक्षाकर्मियों से इसके न चलने का कारण पूछते रहे।

मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों के पास भी इसका कोई उत्तर नहीं था। देखते ही देखते रात के 10:30 बज चुके थे। अधिक समय लगता देख कुछ यात्रियो ने कृष्णा नगर में ही मेट्रो को छोड़ दिया। आसपास के यात्रियो ने कैब भी बुक कर लिया। मेट्रो कृष्णानगर से रात 10:45 बजे मुंशी पुलिया की ओर रवाना हुई। विधायक डॉक्टर डीजे गोंडिन मुंबई से फ्लाइट से लखनऊ आये थे। उन्होंने बताया की पहली बार फ्लाइट से मेट्रो में बैठे। कृष्णनागर में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट के लिए पांच मेट्रो निकल गई और वापस आ गई। लेकिन हमारी मेट्रो खड़ी रही। इसके बाद चली तो चारबाग़ तक भी दो बार 10 से 15 मिनट रुकी। वहीं, गोरखपुर अपनी शादी में जाने के लिए मनोज सिंह विमान से लखनऊ पहुंचे और उनकी कृषक एक्सप्रेस छूट गई।

 

Related Articles

Back to top button