उत्तर प्रदेशराज्य

UP प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह पहली बार यूपी के प्रभारी बनने के बाद लखनऊ पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत है। एयरपोर्ट से वह शहर के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह दो दिसंबर को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव सत्ताधारी भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यूपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। वह यहां बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यूपी की सियासी नब्ज टटोलेंगे राधा मोहन

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी रह चुके राधा मोहन सिंह उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज को पहचानने के साथ पार्टी में अपनी सांगठनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से ताल्लुक रखने वाले राधा मोहन छह बार सांसद चुने जाने के अलावा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली संगठन की बैठक लखनऊ मुख्यालय में करेंगे।

Related Articles

Back to top button