उत्तर प्रदेशराज्य

अभिषेक की तलाश में मिला जुनैद का शव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भदैनी घाट के सामने नाव हादसे में लापता दो दोस्तों की तलाश सोमवार की सुबह फिर से शुरू हुई। एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को भी इस काम के लिए लगाया गया है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लक्ष्मणपुर, भोजूवीर निवासी विशाल सिंह का शव मिला। अभी अभिषेक मौर्या की तलाश हो रही है। इन दोनों के परिवार के लोग सुबह ही घाट पर पहुंच है। वे भी गंगा में नाव से अपने लाडलों की तलाश कर रहे है। गंगा के तट वर्ती थानों को अलर्ट किया गया है। साथ ही गशती दल लगाए गए है। जो गंगा व किनारे निगाह रखे है। सुबह से तलाश के बाद अब एनडीआरएफ ने मानी हार। अब सिर्फ स्थानीय मल्लाह ही कर रहे है तलाश। नदी में शव की तलाश के लिए मल्‍लाह कांटा व जाल डाल कर शव निकाल रहे। इस बीच एक और शव मिला जो जुनैद का है ये बजरडीहा का निवासी था। रविवार को बजरडीहा के दो लड़के भी उसी नाव पर थे उसमें से एक का नाम जुनैद था। दोनों लापता हैं। ऐसी जानकारी मिली है। दूसरे शव मिलने के बाद अब अन्‍य की तलाश के लिए सक्रियाता बढ़ गई।

इस बीच एक और शव मिला जो जुनैद का है ये बजरडीहा का निवासी था। रविवार को बजरडीहा के दो लड़के भी उसी नाव पर थे उसमें से एक का नाम शाहनवाज था।

रविवार शाम को नाव हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम का बचाव-कार्य सोमवार को भी जारी है। गहरे पानी में एक जवान आक्सीजन सिलेंडर के साथ गया। जवान के शरीर पर रस्सी बंधी हुई थी जिसे नाव पर सवार अन्य जवान पकड़े हुए थे। गहरे पानी में गए जवान ने काले रंग का लाइफ जैकेट भी पहन रखा था। एनडीआरएफ के जवानों ने बताया कि गहरे पानी में गया जवान सांसें रोक बिल्कुल उसी तरह बहता है, जिस पर कोई डूबा व्यक्ति बहेगा। उसी दिशा में लापता दो युवकों की तलाश की जा रही है।

नाविक पुलिस हिरासत में : पुलिस ने हादसे का शिकार बनी नाव के नाविक मनोज साहनी को हिरासत में लिया है। उससे हादसे के बाबत पूछताछ की जा रही है। नाविक का कहना है कि उसकी नाव से लोग उस पार नहीं गए थे। उन्होंने तुलसीघाट पर छोडऩे का अनुरोध किया था। इस पर वह उन्हें बैठा लिया था।

गंगा उस पार से लौटते समय नाव में पानी भर जाने के कारण हुआ हादसा

भदैनी घाट के सामने बीच गंगा में पानी भर जाने से रविवार शाम एक नाव डूब गई। नाव पर पांच विद्यार्थियों समेत 11 लोग सवार थे। इनमें से नौ लोगों को बचा लिया गया है, दो दोस्तों का अभी पता नहीं चल सका है। दोनों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ की टीम सर्च आपरेशन चला रही है। नाव पर सवार भोजूबीर निवासी एमकाम, बीएचयू के छात्र विशाल सोनकर ने बताया कि वह और उदय प्रताप पब्लिक कालेज में इंटर में साथ पढ़े चार अन्य दोस्त विशाल सिंह, अभिषेक मौर्या, सौम्या सिंह, सृष्टि सिंह पांच साल बाद मिले थे। पांचों दोस्त रियूनियन पार्टी करने गंगा उस पार गए थे।

Related Articles

Back to top button