उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा टेबल एजेंटो और निर्दल कांति सिंह के समर्थको बीच हुई झड़प

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :स्नातक  लखनऊ खंड निर्वाचन चुनाव की मतगणना के छठे चरण मेंं बड़ा उलटफेर हुुुुआ। पांच चरणों से पीछे चल रहे भाजपा के उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह छ्ठे  चरण की मतगणना में निर्दलीय कांति सिंह से 513 वोट से आगे हो गए हैंं। इस राउंउ के नतीजे के बाद भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार स‍िंंह के खेेेेमे मेंं उत्‍साह का माहौल नजर आया। छठे चरण में इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 5050 मत प्राप्त हुए। उनको कुल 24538 मत मिले। वहींं कांति सिंह को छठे चरण में 3786 मत म‍िले। उनको कुल 24025  मत मिले हैं।

चौथे चरण में 1149 मतों से कांति सिंह भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रही थीं। शनिवार को सुबह जहां कांति सिंह के समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा था दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार अविनाश कुमार के खेमे में मायूसी छाई हुई थी।

कांत‍ि स‍िंह ने लगाया धांधली का आरोप 

वहीं न‍िर्दल‍िय प्रत्‍याशी कांति सिंह ने आरोप लगाया क‍ि धांधली के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को मारा पीटा गया है। इसमें एक कार्यकर्ता के फ्रैक्चर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुझे भी यहां से जबरन हटाया जा रहा था, जबकि मैं प्रत्याशी हूं। रात भर से हमारे व कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की, जोर जबरदस्ती चल रही है।

पांचवें चरण में निर्दलीय उम्मीदवार कांति सिंह भाजपा के अवनीश कुमार सिंह से आगे चल रही थींं। चौथे चरण में 1149 मतों से कांति सिंह भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रही थीं। शनिवार को सुबह पांचवें चरण में भी 740 वोटों से उनसे आगे रहने से एक ओर जहां कांति सिंह के समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा था दूसरी ओर भाजपा  के उम्मीदवार अविनाश कुमार के खेमे में मायूसी छाई हुई थी। हर राउंड खत्म होने के साथ ही अगले राउंड की शुरुआत करने से पहले मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं में मंथन किया जा रहा था। ठंड के बावजूद दोनों ही पक्ष के एजेंट मतगणना स्थल पर डटे रहे।

शुक्रवार की देर रात मतगणना में लगे नायब तहसीलदार रमन द्वारा निर्दल उम्मीदवार कांति सिंह के पति व पूर्व एमएलसी एसपी सिंह के साथ सेल्फी ले लिया। इस पर भाजपा के समर्थकों ने जहां इसका विरोध किया वहीं जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मामला बढ़ता देख उन्हें मतगणना स्थल से हटा दिया। भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार का आरोप है कि नायब तहसीलदार स्ट्रांग रूम में सेल्फी ले रहा था। सवाल ये उठता है कि वह वहां कैसे गया प्रशासन को इसकी जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए।

कांटे के मुकाबले में तीसरे राउंड की समाप्ति के साथ निर्दलीय प्रत्याशी कांति सि‍ंह भाजपा के अवनीश कुमार सि‍ंह से महज 657 वोटो से आगे थीं। हालांकि, पहले राउंड में एक हजार का अंतर था, जो तीसरा राउंड आते-आते घट गया। इससे पहले बूथ संख्या 181 की मतपेटी में गड़बड़ी को लेकर कांति स‍िंंह के समर्थकों ने हंगामा किया। देर रात जिला प्रशासन से लिखित शिकायत भी की गई। उधर, टेबल संख्या तीन में मतगणना के दौरान भाजपा के एजेंटों की कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई। भाजपा समर्थकों ने कर्मचारियों पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

लगातार किए गए संघर्ष ने उन्हें सफलता दिलाई है : प्रत्याशी उमेश द्विवेदी 
जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों के लिए लगातार किए गए संघर्ष ने उन्हें सफलता दिलाई है उन्होंने जीत का श्रेय अपने साथियों को दिया। उमेश द्विवेदी रायबरेली ज़थित सरस्वती इंटर कॉलेज अरखा ऊंचाहार के प्रधानाध्यापक हैं और वर्ष 2008 से वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज उठा रहे हैं। वर्ष 2014 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि, वर्ष 2008 में उन्हें महज 25 वोट मिले थे।

स्नातक निर्वाचन खण्ड की मतगणना जारी, कांति सिंह आगे 

अभी स्नातक निर्वाचन खंड की मतगणना जारी है। मतगणना के तीसरे राउंड की समाप्ति के साथ निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह भाजपा के अवनीश कुमार सिंह से 657 वोटो से आगे थीं। पहले राउंड में एक हजार का अंतर था। हालांकि, तीसरे राउंड तक अंतर कम हो गया, जिससे कांति सिंह के समर्थक उदास दिखे। वहीं भाजपा प्रत्याशी के समर्थक उत्साहित नजर आए।

Related Articles

Back to top button