उत्तर प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है.महिलाओं को मान-सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और के लिए इसका जश्न मनाया जाता है. इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं.

2022 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 

हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (IWD 2022) की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी मजबूत भव‍िष्‍य के ल‍िए लैंग‍िक समानता जरूरी है. बीते साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना”  (“Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world”) रखी गई है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मथुरा में होली
मथुरा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली खेली जाएगी. विधवा और बुजुर्ग महिलाएं मंगलवार को होली खेलेंगी. मथुरा में इस दौरान विशेष संस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे.

मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो, कभी पत्नी है वो,जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो, 
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो, जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो! हैप्पी वूमेंस डे.

Related Articles

Back to top button