उत्तर प्रदेशलखनऊ

निर्दलीय प्रत्याशी कान्ति सिंह ने लगाया धांधली का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कान्ति सिंह ने धांधली का आरोप लगाया है। इसी सीट से 2014 से 2020 तक एमएलसी रहीं कान्ति सिंह ने कहा कि सत्ताधारी दल दबाव बना रहा है। हमारें एजेंटों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग से लिखित शिकायत भी की है। उन्होंने एजेंट के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कान्ति सिंह ने धांधली का आरोप लगाया है।

राजधानी लखनऊ में आलमबाग के आरडीएसओ स्थित केंद्रीय विदयालय में वोट डालने के बाद कान्ति सिंह ने प्रशासन पर एजेंटों को परेशान करने आरोप लगाया है। पति एसपी सिंह के साथ वोट देने गई कान्ती सिंह ने कहा कि हमारे प्रभारियों को पुलिस पकड़ रही है। सीतापुर में संदीप वर्मा और मधुकर वर्मा को कोतवाल पकड़ कर ले गए और कहा कि थाने में बैठो। इसी प्रकार  लखीमपुर में श्रीराम राठौर को उठा लिया गया। उन्होंने कहा कि रातों रात फर्जी आधार कार्ड के जरिए वोट बनाए गए। हरदोई में प्रोसाइडिंग अफसर भी परेशान कर रहे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी कान्ति सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने अभिकर्ता सुशील कुमार के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और रिटर्निग अधिकारी लखनऊ मंडल के भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों को जबरन पुलिस उठा रही है। सीतापुर में संदीप वर्मा, मधुकर को स्थानीय पुलिस ने थाने में बैठा लिया। लखीमपुर में श्रीराम राठौर को उठा लिया गया। उनका आरोप है कि सत्ताधारी दल उनके कार्यकर्ताओ को धमका रहे है। स्थानीय प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button