उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्‍या में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:महाराजगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महराजगंज पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना रविवार की है। किशोरी घर से थोड़ी दूर झाड़ी में बेहोश मिली थी। परिजनों ने पुत्री को चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़िता ने गांव के दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

परिजनों ने बताया कि पुत्री रविवार की भोर शौच के लिये गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो घर वाले व गांव के अन्य लोगों ने तलाश शुरू कर दी।

परिजनों ने बताया कि पुत्री रविवार की भोर शौच के लिये गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो घर वाले व गांव के अन्य लोगों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान बालिका झाड़ी में बेहोश पड़ी मिली। उसे उठाकर सीएचसी पूरा बाजार ले गए, जहां उपचार के बाद जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। होश आने पर बालिका ने बताया कि गांव के ही विशाल सिंह व महेंद्र सिंह ने उसे झाड़ी में पकड़कर बारी-बारी दुष्कर्म किया।

परिजनों ने बताया है कि नाबालिग की तबियत खराब होने के कारण रविवार को तहरीर महाराजगंज थाना में नहीं दे सके थे। सोमवार को लिखित तहरीर परिजनों ने दी। सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button