उत्तर प्रदेशराज्य

रेलमंत्री का वैलेंटाइन डे पर स्पेशल ट्रेन तोहफा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :वैलेंटाइन डे पर जहां लखनऊ जंक्शन से एक बार फिर से कारपोरेट सेक्टर की देश की पहली टे्रन तेजस एक्सप्रेस स्पेशल की शुरुआत होगी। वहीं दूसरी ओर रेलमंत्री पीयूष गोयल लखनऊ के यात्रियों को वैलेंटाइन डे का एक और तोहफा देंगे। रेलमंत्री मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की सौगात देंगे। रेलमंत्री 14 को मऊ-आनंद विहार स्पेशल का उद्घाटन करेंगे। जबकि यह ट्रेन 19 फरवरी से नियमित रूप से दौड़ेगी। ट्रेन लखनऊ से आनंद विहार पहुंचने में 7:10 घंटे का समय लेगी।

रेलमंत्री मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की सौगात देंगे। रेलमंत्री 14 को मऊ-आनंद विहार स्पेशल का उद्घाटन करेंगे।

रेलमंत्री पीयूष गोयल 14 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग से ट्रेन 05137 मऊ-आनंद विहार स्पेशल को झंडी दिखाएंगे। शाम 5:10 बजे मऊ से रवाना होकर यह ट्रेन लखनऊ रात 12:15 बजे होकर आनंद विहार सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में 05138 आनंद विहार-मऊ स्पेशल 15 फरवरी को सुबह 11 बजे आनंद विहार से चलकर लखनऊ से शाम 6:05 बजे होते हुए मऊ रात 1:15 बजे पहुंचेगी। नियमित रूप से यह ट्रेन 19 फरवरी से दौड़ेगी। ट्रेन 05139 मऊ-आनंद विहार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को मऊ से रात 8:50 बजे चलकर औंडि़हार से रात 9:47 बजे, जौनपुर से रात 11:10 बजे, सुलतानपुर से रात 1:45 बजे और लखनऊ से सुबह 4:20 बजे छूटकर कानपुर 6:15 बजे होते हुए 11:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05140 आनंद विहार -मऊ स्पेशल 20 फरवरी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार से शाम 4:45 बजे चलकर कानपुर से रात 9:45 बजे और लखनऊ से रात 11:20 बजे रवाना होकर सुबह 6:20 मऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में सेकेंड सीटिंग क्लास की चार, स्लीपर की सात, एसी थर्ड की छह और एसी सेकेंड की दो बोगियां होंगी।

कम समय देगा राहत

रेलवे इस समय मऊ से आनंद विहार के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार व रविवार को चलती है। कानपुर होकर यह ट्रेन आठ घंटे में आनंद विहार पहुंचती है। जबकि इसी रूट से नीलांचल सुपरफास्ट स्पेशल 7:35 घंटे में आनंद विहार पहुंचती है।

Related Articles

Back to top button