उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के छह IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश कैडर के छह आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी की गई है जिसमें यूपी कैडर के 2003 बैच के अजय कुमार मिश्रा, 2006 बैच के शलभ माथुर तथा 2007 बैच के नितिन तिवारी, अमित पाठक, दीपिका तिवारी तथा प्रतिभा अंबेडकर का नाम शामिल है। 

बता दें प्रदेश सरकार ने रविवार को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा भी शामिल हैं। उन्हें लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। वहीं कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्दर कुमार को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है। आशुतोष कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय, लखनऊ से कानपुर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button