राजनीति

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच चुके हैं। चित्रकूट के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ था। फिलहाल 1:50 पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। बता दें कि मुख्यमंत्री यहां महर्षि वाल्मीकि के जयंती समारोह में शामिल होने आए हैं।

 महापुरुषों की जयंती भव्यता से मनाने को कहा था। इसीलिए सीएम ने चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह को लेकर अगुवाई की है।

लालापुर स्थित असावर माता मंदिर में मुख्यमंत्री पहुंचे, यहां पर देवी माता के मंदिर में पूजन के साथ आरती की। अब महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री वाल्मीकि पर्वत के लिए रवाना हो चुके हैं और वे अब वहां पर पूजन करेंगे। वहीं, जनसभा स्थल मंच पर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय कमान संभाले हुए हैं। सीएम ने वाल्मीकि पर्वत स्थित गुफा में दर्शन के बाद अब महर्षि का पूजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अखंड वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारंभ कर दिया है।

सबसे ज्यादा बार चित्रकूट आने वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ 

योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बार चित्रकूट आने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह यहां सातवीं बार आए हैं। इससे पहले तीन बार मुख्यमंत्री रात में रुक कर कामदगिरि परिक्रमा भी लगा चुके हैं। बाकी योजनाओं के लोकार्पण समेत दूसरे कार्यक्रमो में वह आए। अबकी बार उनके आगमन से कुछ नए की आस लोगों को है। प्रदेश सरकार चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद गठन को लेकर भी काम कर रही है। इससे यहां के हालात बदलेंगे और पर्यटन को पंख लगेंगे।

Related Articles

Back to top button