राजनीतिराज्य

सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाजपा का प्रदेश में रक्तदान के साथ ही फल वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आज यानी 14 दितंबर से सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है। इसके तहत शहर के साथ गांव में भी भाजपा कार्यकर्ता सेवा शिविर लगा रहे हैं। 

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोई भव्य आयोजन नहीं होगा। इसको लेकर भाजपा 14 सितंबर से सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है। अलीगढ़ में रकतदान शिविर लगाया गया है तो गौतमबुद्धनगर में अस्पतालों तथा मलिन बस्तियों में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अलीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह में पहले दिन अतरौली बस अड्डा के पास रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। यहां पर अभी तक 60 से अधिक यूनिट रक्त दान किया जा चुका है। यहां पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी और महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में रक्तदान हो रहा है। फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा पालन किया जा रहा है।

गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत नोएडा के सेक्टर 168 केछपरौली गांव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फल वितरण किया है।इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है, इस बार वो 70 वर्ष के हो रहे हैं। भाजपा ने तय किया है कि 14-20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताह’ चलाया जाएगा क्योंकि उनके जीवन में सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है।

अलीगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम 14 से 20 सितंबर तक रहेगा। आज यहां पर रक्तदान हो रहा है। इससे महामारी में जिन लोगों को रक्त की कमी है उनको इससे मदद मिलेगी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज ने बताया कि 15 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान ग्यारा नगर धर्मशाला में निश्शुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। इसमें जरूरतमंद 70 लोगों को चश्मे दिए जाएंगे।  

Related Articles

Back to top button