राजनीति

प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामाकंन पत्र

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले राज्यसभा के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के आठों प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आज ही नामांकन का अंतिम दिन भी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी से प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा बहुजन समाज पार्टी से रामजी गौतम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नौ नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आठ उम्मीदवारों ने विधान भवन के तिलक हाल में नामांकन पत्र दाखिल किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर, रिटायर्ड डीजीपी बृजलाल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के साथ औरैया की जुझारू नेता गीता शाक्य ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा ने आठ उम्मीदवार उतारकर मतदान की जंग में सीधे नहीं उतरने का इरादा जाहिर कर दिया है।

नौ को मतदान व परिणाम

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की थी। इन दस सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी हो गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 27 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की होगी। दो नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button