उत्तर प्रदेशलखनऊ

तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

स्वतंत्रदेश , लखनऊझारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद आज यानी 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस तरह से हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड की सत्ता पर काबिज हो गए।वहीं, इससे पहले हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू

 राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी पहुंचे राजभवन

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी राजभवन पहुंचे हैं। वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ

हेमंत सोरेन राजभवन पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

 हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना

हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश का अंत शुरू हो गया है।

तीसरी बार CM पद की शपथलेंगे हेमंत सोरेन

 हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तथाकथित जमीन घोटाले मामले में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

इरफान अंसारी को बनाया जा सकता है मंत्री

 झारखंड से कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस नेता इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है।

चंपई सोरेन को मिल सकता है कोई बड़ा पद

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल न कर, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

हेमंत सोरेन शाम 5 बजे लेंगे CM पद की शपथ

जमीन घोटाले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सियासी पारी खेलने जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Related Articles

Back to top button