आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट
स्वतंत्रदेश , लखनऊ:रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया।

छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर आगे हुईं
छानबे उपचुनाव के लिए 15 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 15वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल 483 मतों से आगे हो गई हैं। कीर्ति कोल को 36386 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 36869 मत मिले।
छानबे में सपा प्रत्याशी 150 मतों से आगे
छानबे उपचुनाव के लिए 14 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 14वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हो गई हैं। सपा प्रत्याशी कीर्ति 150 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 33968 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 33818 मत मिले।
अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा
आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।
स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी
स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से आगे चल रहे हैं।