उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव पर महामारी एक्ट उल्लंघन का मुकदमा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भारत बंद से पहले कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर भी गुस्सा दिखा। सोमवार को किसान आंदोलन का समर्थन करने कन्नौज जा रहे अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद सियासत और गरमा गई। हजरतगंज में विरोध कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज भी पुलिस ने किया। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) भी सड़क पर उतर आई। देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कोरोना काल के नियम तोडऩे पर महामारी एक्ट के तहत गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रसपा भी सड़क पर उतरी। कलेक्टे्रट जाते समय रोके गए सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन।

सपा की महानगर और जिला इकाई अपने क्षेत्रों में सक्रिय रही। किसानों के समर्थन में यात्राएं निकालीं। सपा की महानगर इकाई ने ठाकुरगंज व लालबाग सहित कई क्षेत्रों में यात्रा निकाली। इस बीच कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गिरफ्तार किए जाने की खबर मिली। वापस लौटते समय उन्हें पुलिस ने हजरतगंज में रोका, जहां नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, महासचिव सौरभ सिंह यादव, गौरव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, मधुप यादव, रीतेश साहू, महिला सभा की नगर अध्यक्ष किरन पांडेय व महासचिव कहकशा सिद्दीकी सहित कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, मान सिंह पटेल, अजय प्रताप बिन्नो व पूर्व जिला महासचिव राशिद अली के साथ कार्यकर्ताओं ने गोसाईंगंज में किसान यात्रा निकाली। यहां पुलिस ने किसानों के लिए ले जाई जा रही राहत सामग्री जब्त कर ली। साथ ही अशोक यादव समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन भेज दिया।

प्रसपा ने घेरा कलेक्ट्रेट, ज्ञापन सौंपा

सोमवार को प्रसपा ने किसान बिल वापस लेने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रसपा लोहिया प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ता बेगम हजरत महल पार्क पर एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, महानगर अध्यक्ष कल्पेश द्विवेदी और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू रस्तोगी सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button