उत्तर प्रदेशराज्य

सीएमओ हत्याकांड में एक अभियुक्त को उम्रकैद

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊबहुचर्चित सीएमओ डा. विनोद आर्या और डा. ब्रह्म प्रसाद सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को अभियुक्त एवं शूटर आनंद प्रकाश तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।विनोद शर्मा और राम कृष्ण वर्मा को बरी कर दिया गया। फैसला विशेष न्यायाधीश सीबीआइ कोर्ट अनुरोध मिश्रा ने बुधवार को सुनाया।विनोद शर्मा और राम कृष्ण वर्मा पर आरोप तय नहीं हो सके इस लिए उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया। विकासनगर सेक्टर-14 में बाइक सवार बदमाशों ने 27 अक्टूबर 2010 को परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन सीएमओ विनोद आर्या पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी थी। वह घर से टहलने के लिए निकले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद आर्या को पांच गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई थी।विनोद आर्या के स्थान पर नियुक्त हुए नए सीएमओ डा. ब्रह्म प्रसाद सिंह की दो अप्रैल 2011 को हत्या कर दी गई थी। छह माह के अंदर दो सीएमओ की हत्या ने तत्कालीन सत्ता को भी हिला कर रख दिया था। जमकर बवाल हुआ था। तत्कालीन बसपा सरकार ने दोनों हत्याकांडों की जांच सीबीआइ को सौंपी थी।

यह भी दलील दी गई कि हत्याकांड एनआरएचएम घोटाले से जुड़ा है। दोनों हत्याकांडों की जांच अभी चल ही रही थी कि इस बीच दो महीने बाद ही जेल में डिप्टी सीएमओ योगेंद्र सिंह सचान की जेल के अंदर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

डिप्टी सीएमओ की मौत के मामले में न्यायायिक जांच हुई। जांच के बाद कहा गया कि इसे हत्या मानने से इंकार नहीं किया जा सकता। योगेंद्र सचान की पत्नी डा. मालती और परिवारीजन उनकी हत्या किए जाने का आज भी आरोप लगा रहे हैं।

एक शूटर मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि अंशू दीक्षित पेशी के दौरान भाग गया था। आनंद प्रकाश और रामकृष्ण वर्मा के खिलाफ सीबीआइ की जांच चल रही थी। आखिर में शूटर आनंद प्रकाश तिवारी दोषी साबित हुआ। राम कृष्ण वर्मा और विनोद शर्मा दोष मुक्त हो गए। मामले में कई गवाह टूट भी गए थे।

हत्याकांड में वर्ष 2022 में सीबीआइ ने चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में लिखा था कि सीएमओ डा. विनोद आर्या, डा. ब्रह्म प्रसाद सिंह की हत्या की साजिश में डिप्टी सीएमओ डा. योगेंद्र सचान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button