उत्तर प्रदेशराज्य

जून जैसा महसूूस कराएगा अप्रैल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:गुरुवार को प्रदेश भर में भीषण हीट वेव की स्थिति बनी रही। मौसम शुष्क रहा, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने शहरवासियों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, ओड़िशा से तेलंगाना की ओर चलने वाली टर्फ बंद होकर उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से तक परिसंचरित हो रही है।

गर्मी अप्रैल में ही जून जैसा महसूस कराने वाली है। 

इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार अप्रैल तक भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। लू और धूल भरी गर्म हवाओं के बीच राजधानी का एक्यूआइ स्तर चिंताजनक होता जा रहा है। गुरुवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 234 पर दर्ज किया गया। जबकि तालकटोरा में एक्यूआइ स्तर सबसे खराब 333 पर दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button