उत्तर प्रदेशराज्य

गन्ना किसानों का 82.55 प्रतिशत किया गया भुगतान

स्वतंत्रदेश,लखनऊगन्ना किसानों को वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में अब तक 29,053 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। यह कुल बकाए का 82.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के अंदर ही चीनी मिलों की ओर से गन्ना किसानों को 163.29 करोड़ का भुगतान किया गया है। वर्तमान सत्र में कुल संचालित 121 चीनी मिलों द्वारा अब तक 975.73 लाख टन गन्ने की पेराई करते हुए 103.28 लाख टन चीनी का उत्पादन किया जा चुका है।

चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अनुसार पेराई सत्र 2022-23 में प्रदेश की कुल संचालित 118 चीनी मिलों में से निजी क्षेत्र की एक चीनी मिल को छोड़कर शेष 37,838 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह कुल बकाए का 99.44 प्रतिशत है।निजी चीनी मिल पर 213 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य भुगतान का बकाया है। पिछले सत्र में 1,098.82 लाख टन गन्ने की पेराई करते हुए 104.82 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

Related Articles

Back to top button