उत्तर प्रदेशराज्य

 रायबरेली पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊकेंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी बुधवार को रायबरेली पहुंच गई हैं। वह सलोन में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी।सोनिया गांधी के रायबरेली छोड़ने के बाद भाजपा ने रायबरेली सीट पर भी फोकस बढ़ा दिया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल की थी।अब सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली है और कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि इस सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार रायबरेली सीट जीतना कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

Related Articles

Back to top button