उत्तर प्रदेशराज्य

अगली सरकार के शपथ ग्रहण तक मुफ्त ..

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में भाजपा सरकार 12 दिसंबर से राशन वितरण के महा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सरकार इस अभियान के तहत 13 करोड़ लोगों के लिए बूस्टर डोज के रूप में दोगुना मुफ्त राशन देगी। ये व्यवस्था 18 मार्च 2022 (होली) तक लागू रहेगी। इसके ठीक अगले दिन नई सरकार का शपथ-ग्रहण होगा। यानी फ्री अनाज का डबल डोज सरकार बनने तक ही मिलेगा।

भाजपा सरकार 12 दिसंबर से राशन वितरण के महा अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

इसे यूपी की सियासत में सरकारी योजना के जरिए वोट जुटाने का अभियान बताया जा रहा है। विपक्षी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सरकार इस योजना के जरिए सूबे के 13 करोड़ BPL कार्ड धारकों तक पहुंचना चाहती है। यह वोट के बदले अनाज जैसा ही लगता है। अनाज तभी तक मिलेगा,जब तक आप वोट नहीं दे देते।

Related Articles

Back to top button