उत्तर प्रदेशराज्य

आंधी के बाद नगर निगम मुख्यालय में बत्ती गुल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देर रात आई आंधी और बारिश के कारण लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार सुबह से ही कार्यालय परिसर में अंधेरा छाया रहा। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को अंधेरे में ही काम करना पड़ा।

लखनऊ में देर रात हुई बारिश के कारण शहर के तमाम इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगर निगम मुख्यालय परिसर में भी बत्ती होने के कारण कामकाज नही हो सका।

हालांकि लाइट न होने के कारण काम प्रभावित भी रहा। सबसे ज्यादा परेशानी हाउस टैक्स जमा करने आए लोगों को हुई, बिजली ना होने की वजह से लोग हाउस टैक्स भी नही जमा कर पाएं और घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।दरअसल लखनऊ नगर निगम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती है। देर रात लखनऊ में जमकर आंधी आने के बाद बारिश भी हुई। इस दौरान शहर के तमाम इलाकों में विद्युत आपूर्ति में बाधित रही।

Related Articles

Back to top button