उत्तर प्रदेशराज्य

15000 करोड़ का सरकार को चूना लगाने वाला गिरफ्तार

 स्वतंत्रदेश, लखनऊकोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को मंगलवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली है। फर्जी तरीके से तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर सरकार को 15 हजार करोड़ से अधिक के राजस्व का चूना लगाने के मामले में 25 हजार के ईनामी विकास डबास को गिरफ्तार किया है।  जून 2023 में करीब तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पांच आरोपितों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किए थे।

25-25 हजार रुपये का घोषित था ईनाम

इस मामले में कोर्ट की तरफ से कुर्की के वारंट जारी किए गए थे। पुलिस की ओर से 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घाेषित किया गया था। इनमें आदर्श नगर दिल्ली के अंचित गोयल, इसका पिता प्रदीप गोयल, रोहिणी दिल्ली के अर्जित गोयल, हिसार हरियाणा के कुनाल मेहता उर्फ गोल्डी, हिसार के बलदेव उर्फ बल्ली, मुबारकपुर दिल्ली के विकास डबास और रोहिणी के रोहित नागपाल का नाम है।

पुलिस ने कुर्क की थी करोड़ों की संपत्ति

कोर्ट से संपत्ति कुर्क करने के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने रोहिणी दिल्ली के रोहित नागपाल और अर्जित गोयल की पांच करोड़ रुपये की अचल संपति को कुर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने आदर्श नगर दिल्ली के अंचित और प्रदीप गोयल की कुल सात करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।पुलिस इस मामले में कुल 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि 25 हजार के ईनामी विकास डबास को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।मामले में कोर्ट की तरफ से कुर्की के वारंट जारी किए गए थे। पुलिस की ओर से 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घाेषित किया गया था। इनमें आदर्श नगर दिल्ली के अंचित गोयल, इसका पिता प्रदीप गोयल, रोहिणी दिल्ली के अर्जित गोयल, हिसार हरियाणा के कुनाल मेहता उर्फ गोल्डी, हिसार के बलदेव उर्फ बल्ली, मुबारकपुर दिल्ली के विकास डबास और रोहिणी के रोहित नागपाल का नाम है।

पुलिस ने कुर्क की थी करोड़ों की संपत्ति

कोर्ट से संपत्ति कुर्क करने के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने रोहिणी दिल्ली के रोहित नागपाल और अर्जित गोयल की पांच करोड़ रुपये की अचल संपति को कुर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने आदर्श नगर दिल्ली के अंचित और प्रदीप गोयल की कुल सात करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

पुलिस इस मामले में कुल 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि 25 हजार के ईनामी विकास डबास को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button