उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला महिला जज का शव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 सुबह कर्मचारियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को बताया, जिससे सभी लोग मौके पर पहुंच गए। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी भी आ गए। वह सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। इसकी सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button