उत्तर प्रदेशराज्य

शिवपाल ने बनाई बड़ी बढ़त

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र उन्नाव और फतेहपुर जनपदों की 52 विधानसभा सीटों पर मतगणना की शुरुआत हो गई है। 

कन्नौज : सदर सीट पर भाजपा 192 मतों से आगे चल रही है। यहां भाजपा के असीम अरुण को 19579 और सपा के अनिल दोहरे को 19387 मिल चुके हैं।

इटावा : जसवंतनगर सीट पर भाजपा के विवेक शाक्य -6146 और सपा प्रसपा गठबंधन के शिवपाल सिंह -14717 वोट हासिल कर चुके हैं। इटावा सदर सीट पर भाजपा के सरिता भदौरिया -8440, सपा के सर्वेश शाक्य -10331 वोट प्राप्त कर चुके हैं। भरथना में भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर -10349 व सपा के राघवेंद्र गौतम -10696 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : अकबरपुर रनियां में तीसरे चक्र की गणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला को 9288, सपा के रामप्रकाश कुशवाहा को 8226, बसपा के विनोद पाल को 3803, कांग्रेस के अंबरीष सिंह गौर को 232 तथा आप के विवेश यादव को 196 मत मिल चुके हैं। भोगनीपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है, यहां राकेश सचान को मिले 8115 तथा सपा के नरेंद्र पाल मनु को 5755 वोट मिल चुके हैं। वहीं बसपा के जुनैद खान 5475 वोट लेकर टक्कर दे रहे हैं।

कानपुर नगर : कल्याणपुर सीट पर सपा आगे चल रही है, यहां भाजपा की नीलिमा कटियार 3782, सपा के सतीश निगम 3878, कांग्रेस की नेहा तिवारी 132 और बसपा के अरुण मिश्रा 333 वोट मिल चुके हैं। आर्य नगर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यहां पर बीजेपी के सुरेश अवस्थी 3719, सपा के अमिताभ बाजपेई 2614, बसपा के आदित्य जयसवाल 98 और कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल को 184 वोट मिल चुके हैं। कैंट सीट पर भाजपा आगे चल रही है, यहां पर बीजेपी के रघुनंदन भदौरिया 3826, सपा के हसन रूमी 1716, बसपा के मोहम्मद शमी 125 तथा कांग्रेस सोहेल अख्तर अंसारी 475 वोट प्राप्त कर चुके हैं।

कानपुर देहात : भाेगनीपुर सीट पर भाजपा ने 1463 वोट से सपा को पीछे कर दिया है। यहां दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने पर भाजपा के राकेश सचान को 5489, सपा के नरेंद्र पाल मनु को 4026, बसपा के जुनैद खान को 3768 और आप प्रत्याशी आशुतोष पांडे को 127 तथा कांग्रेस के गोविंद निषाद को 154 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : प्रथम चक्र की गणना के बाद किदवई नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं और बिठूर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। किदवई नगर सीट पर कांग्रेस के अजय कपूर – 4166, भाजपा के महेश त्रिवेदी – 3645, सपा के अभिमन्यु गुप्ता – 147 और बसपा के मोहन मिश्रा – 28 वोट हासिल कर चुके हैं। बिठूर में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा – 4148, कांग्रेस के अशोक निषाद -707, सपा के मुनींद्र शुक्ला – 2606 और बसपा के रमेश सिंह यादव – 465 वोट मिल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button