कोहरे से प्रभावित हुई विमान सेवाएं, कई फ्लाइट्स निरस्त; ट्रेनें भी हुई लेट
स्वतंत्रदेश , लखनऊकोहरे के कारण शनिवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। जेद्दा लखनऊ एस वी 890, वाराणसी लखनऊ 6ई 7739, मुंबई लखनऊ 6ई 2341, बेंगलुरु लखनऊ 6ई 903 , 6ई 7741 लखनऊ वाराणसी, 6ई 7221 लखनऊ इंदौर, 6ई 5141 लखनऊ मुंबई, 6ई 906 लखनऊ बेंगलुरु निरस्त हो गया।

लखनऊ में कोहरे के कारण विमान सेवाओं के प्रभावित होने का संदेश एक्स पर पोस्ट भी किया। विमान लेट होने से लखनऊ एयरपोर्ट पर अफरातफरी भी रही। वहीं, ट्रेनों के संचालन पर भी इसका असर पड़ा।
सुबह 8.35 बजे बेंगलुरु से आने वाला विमान 6ई 6353 समय से 1.13 घंटे लेट, सुबह 9.10 बजे का 6ई 7467 नागपुर लखनऊ 2.15 घंटे, 6ई 7127 इंदौर लखनऊ 1.25 घंटे, 6ई 2108 लखनऊ दिल्ली 1.45 घंटे, 6ई 505 लखनऊ कोलकाता एक घंटा, 6ई 6521 लखनऊ रांची 1.04 घंटे, 6ई 325 लखनऊ बेंगलुरु 1.05 घंटे, 6ई 7439 लखनऊ इंदौर 2.20 घंटे, 6ई 7935 लखनऊ प्रयागराज 1.20 घंटे, एस वी 891 लखनऊ जेद्दा 1.10 घंटा देरी से उड़ान भर सका।
गोरखधाम एक्सप्रेस 18 घंटे, नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली लखनऊ मेल 2.10 घंटे, एसी एक्सप्रेस 1.40 घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1.49 घंटे लेट हुई। शुक्रवार रात 9.30 बजे आने वाली गोमती एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 4.35 बजे आई। इस कारण लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस सुबह 5.45 बजे की जगह 10.15 बजे नई दिल्ली को रवाना हुई।
अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को 8.30 घंटे की देरी से रवाना हुई। यह ट्रेन आनंद विहार 13 घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण यह ट्रेन 2.20 घंटे आनंद विहार से आते हुए लेट हुई।