उत्तर प्रदेशराज्य

भगवान परशुराम और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दो दिन लखनऊ के लिए खास होंगे। एक तरफ भगवान परशुराम जी की संगमरमर निर्मित प्रतिमा लगेगी तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह आदमकद प्रतिमा भी लगेगी। नगर निगम ने दोनों प्रतिमाओं को लगाने की तैयारी कर ली है। भगवान परशुराम की प्रतिमा बुुद्धेश्वर मंदिर में लगेगी तो कल्याण सिंह की प्रतिमा हजरतगंज से लेकर गोमतीनगर के किसी पार्क में लगाने की योजना है। पहले लोहिया पथ के 1090 चौराहे के पास प्रतिमा लगाए जाने की भी योजना थी। 

 पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रदेश में पहली प्रतिमा होगी जो लखनऊ में लग रही है। 21 अगस्त 2021 को इलाज के दौरान कल्याण सिंह का निधन हो गया था।

भगवान परशुराम जी की प्रतिमा संगमरमर से बनाई गई है, जो आठ फीट ऊंची है। प्रतिमा को बुद्धेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचा दिया गया है। 28 अगस्त को प्रतिमा स्थापित करने से पहले 25 अगस्त से स्थापना पूजन होगा। 28 अगस्त तक चलने वाली पूजा का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया करेंगी। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण 28 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। 

27 को होगा कल्याण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पणः बारह फीट ऊंची कापर से बनी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 27 अगस्त को लोकार्पण होगा। नगर निगम सदन ने प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अभी 1090 चौराहे के पास की जगह को चिंहित किया गया है लेकिन हजरतगंज व गोमतीनगर के किसी पार्क में प्रतिमा लगाने की योजना है। वैसे तो 21 अगस्त को कल्याण सिंह की पुण्यतिथि है लेकिन इस दिन कैंसर संस्थान में भी कार्यक्रम है। 

Related Articles

Back to top button