उत्तर प्रदेशराज्य

पीएम मोदी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह को किया याद

स्वतंत्रदेश , लखनऊप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर के चोला में 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या को देखकर कल्याण सिंह प्रसन्न होंगे।पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक लोग गरीबी हटाओ के नारे लगाते रहे और कुछ लोग सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोलते रहे। लेकिन गरीबों ने देखा कि केवल कुछ लोग ही अमीर हुए और इससे उनकी राजनीति को फायदा हुआ, लेकिन देश में हालात बदल रहे हैं, मोदी पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि “मैंने देखा कि कुछ मीडिया चैनल कह रहे थे कि मोदी आज (आगामी लोकसभा चुनाव के लिए) चुनावी बिगुल बजाने वाले हैं। मोदी विकास का बिगुल बजाते हैं।मोदी को चुनावी बिगुल बजाने की जरूरत नहीं है। जनता मोदी के लिए ऐसा करती है।पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। आपका सपना ही मेरा संकल्प है।पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं। पहली बार गांव के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ सबसे अधिक किसान परिवारों की मेरी माताओं-बहनों को तो ही मिला है। पहली बार किसानों और खेत मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है। पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को मुश्किल समय में मदद मिली है। फसल खराब होने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पौने 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए हैं। छोटे किसान देश की बड़ी ताकत हैं। 
पीएम ने कहा कि हमारे किसानों का योगदान कृषि में अभूतपूर्व है। किसानों की एक समस्या भंडारण की सुविधा की कमी भी रही है। इसके लिए हमारी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना की शुरुआत की है। पूरे देश में कोल्ड-स्टोरेज का नेटवर्क बनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत भी की है। इससे महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन पायलट की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी कृषि के लिए भविष्य में अहम साबित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “किसानों के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। बीते 10 वर्षों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन से जुड़ी सरकार ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लगातार कम करने की कोशिश की है। हमारी सरकार इथेनॉल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान के परिवार के चारों ओर एक पूर्ण सुरक्षा कवच बना रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को उर्वरक मिलता रहे। पिछले कुछ वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपए खर्च किए हैं। आज दुनिया में यूरिया की एक बोरी 3000 रुपए तक मिलती है, लेकिन भारत के किसानों को यह 300 रुपए से भी कम में मिल रही है। यही नहीं, हमने नैनो यूरिया भी बनाया है, जिससे किसानों की लागत कम होगी।

यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से आज पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज यह शहर दुनिया भर के निवेश के लिए तैयार है। इसका लाभ पूरे यूपी विशेष तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आप यह जानते हैं कि पहले खराब कनेक्टिविटी के कारण समय पर किसानों की पैदावार बाजार नहीं पहुंच पाती थी। उन्होने कहा कि यूपी की कई सारी चुनौतियों का हल नए एयरपोर्ट और फ्रंट कॉरिडोर में हैं। अब उत्तर प्रदेश के सामान बहुत आसानी से विदेश के बाजार में पहुंचेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की कोशिश है कि गरीबों का जीवन आसान हो।

पीएम बोले-अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन को जुटाना पड़ता है। सबको मिलकर कोशिश करनी पड़ती है। विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। 

Related Articles

Back to top button