अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की वजह से बने भगदड़ के हालात
स्वतंत्रदेश , लखनऊप्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को रिकॉर्ड संख्या में लोग अयोध्या पहुंच गए। सोमवार की रात से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। सभी में जल्द से जल्द भगवान के दर्शन करने की होड़ लग गई। इसी होड़ के चलते दर्शन व्यवस्था में समस्या आ गई। हजारों लोगों को एक साथ मंदिर में प्रवेश कराने में प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। प्रशासन को भीड़ कंट्रोल करने में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके चलते मंदिर के बाहर भगदड़ के हालात बन गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई।

प्रशासन इस बात को लेकर परेशान दिखा कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को कैसे संभाला जाए। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को रिकॉर्ड संख्या में लोग अयोध्या पहुंच गए। सोमवार की रात से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। सभी में जल्द से जल्द भगवान के दर्शन करने की होड़ लग गई। इसी होड़ के चलते दर्शन व्यवस्था में समस्या आ गई। हजारों लोगों को एक साथ मंदिर में प्रवेश कराने में प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। प्रशासन को भीड़ कंट्रोल करने में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके चलते मंदिर के बाहर भगदड़ के हालात बन गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन इस बात को लेकर परेशान दिखा कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को कैसे संभाला जाए।