उत्तर प्रदेशराज्य

नवरात्रि में दुर्गा पंडालों से नारी शक्ति को जागृत करेगी

स्वतंत्रदेश , लखनऊउत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण को लेकर यूपी सरकार बड़ा अभियान चलाएगी। इस बार यह अभियान प्रदेश भर में 15 से 24 अक्टूबर तक सर्किलवार चलाया जाएगा। जिसमें प्रदेश के अलग अलग ग्राम सभा, दुर्गा पंडाल, मंदिर, वार्ड, मोहल्ला से जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, आपसी संवाद और ध्वनि संदेश के माध्यम से नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जागरुक किया जाएगा।

वहीं हर ग्राम पंचायत रैली का एक पड़ाव भी होगा, जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होंगे। सर्किलवार रैली में ग्राम और न्याय पंचायतों में भ्रमण के दौरान शक्ति दीदी के साथ ग्राम प्रधान, अध्यापिका, न्याय पंचायत के लिए नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर व अन्य भी मौजूद रहेंगी।

Related Articles

Back to top button