उत्तर प्रदेशराज्य

परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

स्वतंत्रदेश , लखनऊपरिवहन विभाग ने घाटे से उभरने का नया तरीका अपनाया है। नय नियम में अब रात को बस में 25 से कम और दिन में 35 से कम यात्री होंगे तो संचालन नहीं होगा। सएएमडी अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी आरएम को आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि ग्रामीण मार्ग पर चलने वाले बसों का समय तय करने को कहा गया है। इसमें शाम 7 बजे तक तक समय तक किसी भी तरह बस सेवा अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहिए। इसमें सुबह 7 बजे तक किसी भी तरह से बसों का संचालन होना चाहिए।

यूपी में करीब 11 हजार बसों का संचालन प्रतिदिन किया जाता है। इनसे औसतन 17 करोड़ रुपए प्रतिदिन की आय है। अब उसको प्रतिदिन 20 करोड़ रुपए तक प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। इसको लेकर भी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रदेश के सभी आरएम को आदेश जारी किया है। मतलब एक दिन में 3 करोड़ रुपए का लक्ष्य बढ़ाना होगा। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए 25 और 35 की संख्या तक की गई है।

17 लाख यात्री सफर करते है

एक दिन में 17 लाख यात्री परिवहन विभाग में सफर करते है। लेकिन उसके बाद भी विभाग का घाटा कम नहीं हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नए नियम लाए गए है।

Related Articles

Back to top button