लखनऊ

सूर्य मिशन के लॉन्च की तारीख आई सामने

 चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन के लिए सैटेलाइट आदित्य-एल1 को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय सैटेलाइट कब लॉन्च होगी।चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को  सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली  सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी।

वैसे तो इसरो चीफ एस सोमनाथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद सूर्य मिशन को लेकर कई दफा अपडेट दे चुके हैं, लेकिन अब मिशन की लॉन्चिंग की तारीफ और समय भी सामने आ गया है। सोमनाथ ने कहा था कि ये मिशन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा।

इस मिशन में क्या होगा?

सूर्य मिशन पहला भारतीय मिशन है जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत पर पड़ने वाले असर, पैराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। 

Related Articles

Back to top button