उत्तर प्रदेशराज्य

बैक डेट में कर दिया थानाध्यक्षों का ट्रांसफर

कन्नौज के SP कुंवर अनुपम सिंह ट्रांसफर के बाद भी चर्चा में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने बैक डेट में थानाध्यक्षों का ट्रांसफर कर दिया। यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने उनकी तारीफ में खत जारी करते हुए कहा कि आपका कार्यकाल बढ़िया रहा। वहीं, कन्नौज के बीजेपी सांसद ने एक वीडियो जारी करते हुए कुंवर अनुपम सिंह को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने सीएम योगी से जांच की मांग की है।

ट्रांसफर के बाद थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया
कुंवर अनुपम सिंह पिछले एक साल से कन्नौज जिले के पुलिस अधीक्षक रहे। 30 जुलाई को अनुपम का कन्नौज से अमरोहा ट्रांसफर कर दिया गया। SP पर आरोप है कि उन्होंने 29 जुलाई को छिबरामऊ के थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक, तालग्राम थाना प्रभारी देवेश कुमार और अपने PRO राजकुमार का ट्रांसफर कर दिया। अजय कुमार को उन्होंने तालग्राम, देवेश कुमार को SP का पीआरओ और अपने PRO रहे राजकुमार को छिबरामऊ का थाना प्रभारी बना दिया।

इस मामले की जानकारी जैसे ही IG कानपुर प्रशांत कुमार को मिली, उन्होंने अनुपम द्वारा किए गए ट्रांसफर को निरस्त कर दिया। आदेश दिया, “जो जिस पद पर है वह उसी पद पर बना रहेगा। नए SP अमित कुमार आनंद आगे जो भी फैसला लेंगे, वही माना जाएगा।”इस मामले की जानकारी जैसे ही IG कानपुर प्रशांत कुमार को मिली, उन्होंने अनुपम द्वारा किए गए ट्रांसफर को निरस्त कर दिया। आदेश दिया, “जो जिस पद पर है वह उसी पद पर बना रहेगा। नए SP अमित कुमार आनंद आगे जो भी फैसला लेंगे, वही माना जाएगा।”

अनुपम के ट्रांसफर के बाद यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक असीम अरुण ने बधाई दी। उन्होंने पत्र जारी करते हुए लिखा- “आपका कार्यकाल सराहनीय रहा। पुलिस निगरानी तंत्र को मजबूत किया। CCTV कैमरे लगवाए। आपने हमें जो सम्मान और प्रेम दिया वह सुखद यादों के रूप में रहेगा।” यूपी सरकार की ही पूर्व मंत्री और मौजूदा छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने भी कानून व्यवस्था को लेकर उनकी तारीफ की।

मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक ने SP अनुपम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए SP को भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि उन्होंने ट्रांसफर के लिए रिश्वत ली। अपने PRO राजकुमार सिंह को पद का लाभ देने के लिए ट्रांसफर किया। उन्होंने SP पर आरोप लगाया कि वह प्रयागराज में घर बनवा रहे हैं। उसके लिए तमाम सामान यहीं से अपने निरीक्षकों के जरिए भिजवाया गया है।

Related Articles

Back to top button