उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों पर अमल करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में यूपी से सांसद रेखा वर्मा, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति  व विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तारिक पसमांदा समाज से आते हैं। वह यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा होंगे। जबकि सांसद अरुण सिंह व सांसद राधामोहन दास अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा से राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राष्ट्रीय राजनीति में कद लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब छह वर्ष तक साइडलाइन रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया। उन्हें झारखंड का भाजपा प्रभारी बनाया गया और गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें जूनागढ़ का प्रभारी बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button