उत्तर प्रदेशराज्य

श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे मजदूर यूनियन

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, न्यूनतम वेतनमान लागू करने समेत कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन प्रदर्शन करेंगे। 9 और 10 अगस्त को सभी श्रम कार्यालय पर दो दिनों तक मजदूर यूनियन पड़ाव डालेंगे। 9 अगस्त को सुबह 10 से शुरू होने वाला यह पड़ाव 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।

सेंट्रल फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के प्रदेश सचिव प्रेमनाथ राय ने बताया कि सभी श्रक संगठन इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि इण्टक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, एआईयूटीयूसी, एक्टू और सेवा ने संयुक्त रूप से इसको लेकर बयान जारी किया है। इसमें सरकार का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया जाएगा।

मौजूदा दौर में सरकार ने श्रम कानूनों को काफी कमजोर किया है। इसकी वजह से परेशानी बढ़ गई है। श्रम संगठन पिछले एक दशक में इसको लेकर कई बार हड़ताल भी कर चुके हैं। उनके इस हड़ताल में राज्य कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया था।

Related Articles

Back to top button