उत्तर प्रदेशराज्य

बहराइच में एक और हत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: बौंडी थाना क्षेत्र के भदवनी गांव में सोमवार की सुबह शौच करने गए अधेड़ को दबंगों ने गन्ने के खेत में घसीटकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। खून से लथपथ अधेड़ को राजकीय मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी निवासी 55 वर्षीय रामनरेश सिंह सुबह खेत गए हुए थे। लगभग आठ बजे पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें गन्ने के खेत में खींच ले गए, जहां उन्हें तीन गोलियां मारी गई।

बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी निवासी 55 वर्षीय राम नरेश सिंह सुबह सोच के लिए खेत गए हुए थे। लगभग 800 बजे पहले से घात लगाए रतलाम से लाइक दबंग उन्हें गन्ने के खेत में खींच ले गए। जहां उन्हें तीन गोलियां मारी गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य लोग खेत की तरफ दौड़े। गन्ने के खेत में रामनरेश सिंह लहूलुहान पड़े हुए थे। इसकी सूचना गांव में उनके परिवारजनों को भी दी गई। घायल रामनरेश को सीधे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत बेहद नाजुक बनी है। मौके से पुलिस ने खोखे बरामद किया है।

हत्यारोपी फरार हो गए हैं, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। परिवारजनों से पुलिस जानकारी ले रही है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे दल बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

उनका कहना है कि घायल के होश आने पर ही आरोपियों की पहचान हो सकेगी। हालांकि संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस भेज रहे हैं। परिवारजनों ने कुछ नाम बताएं हैं। दिनदहाड़े हुई घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एसओ ने बताया कि पूरे घटना की जांच हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button