उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने जाना पीड़ितों का हाल

स्वतंत्रदेश ., लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए चिलकाना पहुंचे। यहां पर बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया।चिलकाना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर की पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से आएंगे और इसके बाद जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जेवी जैन डिग्री कॉलेज को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसएसपी विपिन ताडा और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

सभी अधिकारी मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। वहीं भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी पुलिस लाइन में मौजूद हैं, जिसमें देवबंद से विधायक एवं मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक कीरत सिंह शामिल है।

Related Articles

Back to top button