उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश के साथ वन महोत्सव

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ वन महोत्सव-2023 के सफल आयोजन की कार्ययोजना पर चर्चा की और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में 131 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। विगत 06 वर्षों में 131 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जा चुका है। इस कार्य में व्यापक जनसहयोग प्राप्त हुआ है।

वर्ष 2017-18 में 5.72 करोड़, 2018-19 में 11.77 करोड़, 2019-20 में 22.60 करोड़, 2020-21 में 25.87 करोड़, 2021-22 में 30.53 करोड़ और 2022-23 में 35.49 करोड़ पौधे लगाए गए। यह सुखद है कि पौधे लगाने के साथ-साथ इनके संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश में वर्षाकाल प्रारंभ हो चुका है। यह मौसम पौधरोपण के लिए आदर्श समय है। जागरूकता सप्ताह के सफल आयोजन के बाद अब हम 22 जुलाई को ‘वन महोत्सव’ के रूप में वृहद पौधरोपण के कार्यक्रम से जुड़ना होगा। भरपूर उत्साह, उमंग के साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण का नवीन रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button