उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरा राष्ट्र उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

भारत के लिए उन्होंने जो संकल्प लिए थे वे सभी एक-एक कर पूर्ण हो रहे हैं। मां भारती की सेवा में उनके बलिदान के लिए यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा।इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button