उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में बारिश, 72 घंटे तक रहेगा बिपरजॉय का असर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी में बिपरजॉय के असर से भीषण बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अभी 72 घंटे तक साइक्लोन का असर जारी रहेगा। वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी। साइक्लोन के असर से मैनपुरी में 105 और कानपुर में 52 मिमी. बारिश दर्ज की गई। लखनऊ के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है। झांसी में बारिश हो रही है।

मानसून जल्दी आने के आसार
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, ”बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से यूपी में करीब 3 दिन पहले मानसून एंट्री कर सकता है। हालांकि, अभी 72 घंटे तक बिपरजॉय के असर से तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पहले मानसून 29 जून तक आने की उम्मीद थी, लेकिन अब 26 जून तक यूपी में एंट्री कर सकता है।

कानपुर-लखनऊ में सुबह तक बारिश
बिपरजॉय साइक्लोन MP और UP के ऊपर से गुजर चुका है। मगर, इसके गुजरने के बाद भी अभी 3 दिन तक ये यूपी में बारिश का कारण बनेगा। बिपरजॉय के असर से कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी में गुरुवार सुबह तक बारिश होती रही। वहीं प्रदेश में पूर्वी यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में बारिश नहीं हो रही है। इसलिए यहां का अधिकतम तापमान 40°C के करीब बना हुआ है।

लखनऊ में फिर एक बार बारिश शुरू हो चुकी है। सुबह 5.30 बजे भी बारिश हुई थी।

हाईवे हुए जाम, ढह गया मकान
बिपरजॉय के असर से कानपुर में इसका खासा असर देखने को मिला। कानपुर में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे 91 में भौंती के पास जलभराव हो गया। करीब 1 किमी. तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिरे और 2 जानवरों की खंभे में करंट उतरने से मौत हो गई। वहीं बिल्हौर में मकान गिरने से बच्चा दब गया।

Related Articles

Back to top button