उत्तर प्रदेशलखनऊ

चेहरे पर मास्क-कंधों पर बैग लादे पहुंचे बच्चे,

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों के दरवाजे  सोमवार यानी आज से कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों के लिए खुल गए। राजधानी में चेहरे पर मास्क व कंधों पर किताबों से भरा बैग लादे सुबह 8:30 बजे से ही बच्चें स्कूल पहुंचने लगे। स्कूल प्रशासन ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के बाद ही प्रवेश दिया। थर्मल स्कैनिंग व सेनिटाइजेशन के बाद बच्चें स्कूल के अंदर गए। सात माह से स्कूल व दोस्तों से दूर रहे बच्चों के चेहरे पर दोस्तों के मिलने की खुशी दिखाई दी।

स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। स्कूल में प्रवेश और छुट्टी के समय गेट पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी।

बता दें,  स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। स्कूल में प्रवेश और छुट्टी के समय गेट पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी।

प्रधानाचार्य ने किया स्वागत 

आलमबाग इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा सपना को सुबह 8:50 बजे ही बुला लिया गया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चे कम है इसलिए बुलाया गया है। वहीं, नवयुग इंटर कॉलेज में सुरक्षा के मानक का ध्यान रखा गया है। शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए गोले बनाए गए हैं।

महानगर स्थित सीएमएस स्कूल में प्रधानाचार्य कल्पना त्रिपाठी ने स्कूल के गेट पर ही तिलक कर छात्रों का स्वागत किया।

निलमथा के साईं पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों का रजिस्टर बनाया गया। जिसमें तापमान सहित सभी जानकारी का रिकॉर्ड नोट करते दिखाई दिए। अलीगंज सेक्टर ओ में सीएमएस स्कूल 10वीं और 12 वी क्लास के लिए खोला गया है। कर्मचारी बच्चों के लिए इंतजाम कर चुके है। शारीरिक दूरी के मानकों के लिए गोले और फेस कवर का इंतजाम है।

अभिभावक का सहमति पत्र लेकर पहुंची छात्राएं

इंदिरा नगर जीजीआइसी में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई होती है। कुल 1042 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू की गईं। इनमें छात्राओं की संख्या 400 है। प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने कहा कि दो पालियों में स्कूल का संचालन होगा। स्कूल पहुंची छात्राएं अभिभावकों का सहमति पत्र भी लेकर आईं। वहीं स्कूल के गेट पर बच्चों का टंपरेचर चेक किया गया। इसका रोज चार्ट बनेगा।

Related Articles

Back to top button