उत्तर प्रदेशराज्य

 शेयर बाजार में महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश से चुनौती

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:शेयर बाजार में यूपी की ठसक लगातार बढ़ रही है। शेयर बाजार के गढ़ महाराष्ट्र को ही यूपी वालों ने सीधी टक्कर दे दी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुताबिक एक साल में यूपी से 35 लाख नए निवेशकों ने शेयर बाजार में प्रवेश किया है। ये संख्या महाराष्ट्र (44 लाख) के बाद सर्वाधिक है। गुजरात से 17 लाख नए निवेशकों ने प्रवेश किया है।बीएसई के मुताबिक, नए डीमैट खाते खोलने में यूपी ने महाराष्ट्र के अलावा सभी को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में 37% की बढ़त हुई है। इसी अवधि में महाराष्ट्र की ग्रोथ 20%, गुजरात की 15%, राजस्थान की 26% और कर्नाटक की 20% रही है। यूपी में आय बढ़ने, महिलाओं का बाजार में रुझान और जोखिम की क्षमता प्रमुख वजहें हैं।

यूपी वालों के डीमैट खातों में 18,700 करोड़ के शेयर
कुल डीमैट खातों में 3.40 लाख करोड़ रुपये के शेयर जमा हैं। इसमें यूपी की हिस्सेदारी करीब 5.5% है। यानी डीमैट खातों में यूपी वालों के 18,700 करोड़ रुपये के शेयर सुरक्षित हैं। शेयर बाजार के कुल कारोबार में सालाना 1.28 लाख करोड़ यूपी से हो रहा है। इसमें भी 30% की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button