उत्तर प्रदेशराज्य

एटा पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

स्वतंत्रदेश , लखनऊ: एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र में सोमवार देर रात सुन्ना नहर के निकट गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। सिपाही के भी बदमाशों की गोली लगी है। दोनों ही बदमाश गाजियाबाद के रहने वाले हैं, जो हाल ही में गोकशी की घटना में शामिल थे।सुन्ना नहर के निकट गांव गोकुलपुर के आसपास स्थित झाड़ियों में गोकश गोवंशियों को काटने के लिए एकत्रित हुए थे। दो बदमाश रिंकू पुत्र जयपाल सिंह, संदीप पुत्र रविंद्र सिंह निवासी रघुवीर एनक्लेव गाजियाबाद अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस के गश्ती दल की गाड़ी देख बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि सिपाही बल्देव सिंह बदमाशों की गोली से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

गोवंशियों की हत्या में शामिल थे दोनों बदमाश

एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया एक और दो मई को थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पुरांव के निकट गोशाला के गोवंशियों की हत्या में दोनों बदमाश शामिल थे। बदमाशों ने पूछताछ में कासगंज के नदरई निवासी शाकिर का नाम भी बताया है जो गो हत्या कांड में शामिल था।

Related Articles

Back to top button