उत्तर प्रदेशराज्य

0 के करीब पहुंचा लखनऊ व मथुरा का तापमान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : नए वर्ष के स्वागत में ठंड ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को बर्फीली हवाओं की वजह से लखनऊ और मथुरा का न्यूनतम शून्य के करीब जा पहुंचा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के पास विक्षोभ बनने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहेंगे। लखनऊ में शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

शहर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा।

तीन से पांच जनवरी तक लखनऊ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। रात में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि शहर की हवा में सुधार नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को एक्यूआइ 360 दर्ज किया गया। उधर मथुरा में साल की सुबह खासी सर्द रही। यहां भी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज हुआ। आगरा, मैनपुरी और कासगंज में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगरा में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री और कासगंज में अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button