उत्तर प्रदेशराज्य

 केदारनाथ में दर्शन का समय बदला

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:मौसम की चुनौतियों के बीच चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। एक सप्ताह में ही चारों धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है। इस बीच केदारनाथ में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन का समय आधा घंटा बढ़ा दिया है। मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि अब साफ-सफाई और भोग लगाने के लिए मंदिर को डेढ़ घंटा के बजाय एक घंटा बंद रखा जाएगा। दोपहर में तीन बजे के बजाय साढ़े तीन बजे मंदिर बंद होगा और शाम को साढ़े चार बजे खोल दिया जाएगा। रात्रिकालीन विशेष पूजा भी रात 11 बजे से शुरू की जा रही हैं।कपाट खुलने के बाद से अब तक श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा उत्साह बाबा केदार के दर पर देखा जा रहा है। यहां 91,838 तीर्थयात्री मत्था टेक चुके हैं। इनमें 14,273 तीर्थ यात्रियों ने रविवार को दर्शन किए।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। दिनभर में 7408 श्रद्धालुओं ने मां गंगा और 5957 ने मां यमुना के दर्शन किए। गंगोत्री में कुल 61,379 और यमुनोत्री में 55,239 तीर्थयात्री पहुंचे। इधर, तीर्थ यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।यमुनोत्री पंडा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि गंगोत्री में औसतन सात हजार, जबकि यमुनोत्री में छह हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, यह संख्या काफी कम है। यमुनोत्री धाम में 10 से 12 हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन दर्शन कर सकते हैं। मौसम की चेतावनी के कारण भी तीर्थयात्री कम पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि 10 मई के बाद चारधाम यात्रा चरम पर होगी।

Related Articles

Back to top button