उत्तर प्रदेशराज्य

कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, बदलेगा मौसम

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:एक तरफ पूरा उत्तर प्रदेश गर्मी से बेहाल है। कई जगह तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अब से कुछ देर पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज व बिजली चकमने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों में मौसम बदलेगा।सबसे ज्यादा असर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके में देखने को मिलेगा। आज भी प्रदेश के कुछ जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button