उत्तर प्रदेशलखनऊ

निकाय चुनाव से पहले शराब माफियाओं पर सख्ती

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी में निकाय चुनाव के समय अवैध शराब बेचने वालों पर शासन और सरकार की पैनी नजर है। शासन से इसको लेकर सख्ती तेज कर दी है। माना जा रहा है कि अगले एक महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनमें ब्रिकी और तस्करी पर रोक लगाई जाएगी। इसमें शामिल लोगों को सख्त सजा दी जाएगी। आबकारी विभाग ने इसके लिए विशेष प्रवर्तन दल बना दिया है।

अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्‌डी ने मामले में आदेश भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब में शामिल लोगों को चिह्नित किया जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष तौर पर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों की जांच की जाए। इसमें भी उस स्थान पर विशेष अभियान चलाया जाए। जहां पर अल्कोहल वाले टैंकर रूकते हैं।

14405 टोल फ्री नंबर जारी किया

सरकार ने इसके लिए 14405 अवैध टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें शिकायत करने के बाद नाम गुप्त रखा जाएगा और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। प्रयागराज में इसका सेंटर बनाया गया है। इसके लिए सरकार की तरफ से वॉट्सऐप नंबर 9454466019 भी जारी किया जाता है। ऐसा कई बार सुनने में आता है कि शराब चुनाव के दौरान फ्री में बांटी जाती है। इसमें अवैध शराब का धंधा काफी बढ़ जाता है। अक्सर लोग ऐसी जहरीली शराब का सेवन करने के बाद बीमार भी पड़ जाते हैं। छोटे और गरीब इलाकों में ऐसे शराब की खपत काफी ज्यादा होती है।

Related Articles

Back to top button